ताज़ा ख़बरें

हुंडई कार मे ले जाई जा रही थी अवैध शराब, रामनगर चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

खास खबर

हुंडई कार मे ले जाई जा रही थी अवैध शराब, रामनगर चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
खंडवा, 06 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 05.01.26 को अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली के राम नगर चौकी अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर रात तकरीबन 01:30 बजे रामनगर चौकी प्रभारी सउनि नंदराम वासूरे के नेतृत्व मे उनकी टीम द्वारा ग्राम भंडारिया से रतागड़ जाने वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग शुरू की संदिग्ध कार क्रमांक MP 12 ZE 2966 सफेद रंग की ह्युंदई को रोकने पर उक्त कार चालक द्वारा कार को तेजी से भगाते हुए होली चौराहा के तरफ ले गया जिस पर चौकी रामनगर की टीम द्वारा उसका पीछा किया गया आगे रास्ता ना होने पर उक्त कार चालक द्वारा माता मंदिर के पास कार छोड़ कर फरार हो गया पुलिस टीम द्वारा कार को चेक करने पर उसमे 10 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 मि.ली. के 50-50 नग कॉर्टर कुल 90 लीटर किमती 40000 रु तथा एक कार कीमती 500000/- रूपये जिसे पंचान के समक्ष जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!