
ग्राम सिहाडा में छत्रपति शिवाजी एवं महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का हुआ अनावरण।
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में निकली विशाल शोभायात्रा।
खंडवा। महापुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप जी हम सब देशवासियों के लिए मार्गदर्शक रहे हैं, जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर किया। खंडवा के समीप ग्राम सिहाडा में ग्राम वासियों एवं युवाओं में दोनों महापुरुषों की शक्ति का आभास होता रहै इस उपदेश को लेकर शिवाजी महाराज एवं महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा ग्राम में स्थापित की गई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तनवे,महापौर अमृता अमर यादव अशोक पालीवाल, अनीस अरझरे, नरेंद्र सिंह तोमर, रामपाल सिंह सोलंकी, अजय श्रीमाली अमर यादव मुकेश तनवे शामिल हुए एवं प्रतिमाओ का अनावरण उनके द्वारा किया गया। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम सबको छत्रपति शिवाजी और महाराणा प्रताप जी के पद चिन्हो पर चलकर मानव सेवा कार्य करते हुए देश की रक्षा सुरक्षा करना होगा। हमारे युवा पीढ़ी को हमारे देशभक्त महापुरुषों के जीवन का अध्ययन कराना होगा। यह प्रतिमाएं उनका मार्गदर्शन करती रहेगी। प्रतिमा अनावरण के अवसर पर पूरे गांव में उत्साह के साथ शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में देशभक्त लोग शामिल हुये, सरपंच ग्राम पंचायत सिहाड़ा कोकिला सिंह द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।













