
*सौरभ जैन ने बढ़ाया नगर का गौरव*
रिपोर्ट बडौद आगर मालवा से संजय जैन
बडौद ~नगर के लिए गर्व का विषय है कि सौरभ जैन का चयन राज्य प्रशासनिक सेवा में सहायक संचालक (AD) पद पर हुआ है। चयन के पश्चात उन्होंने अपनी पहली पदस्थापना के रूप में गरोठ (मंदसौर) में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के पद पर लगभग 7 माह तक सेवाएँ दीं।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को कुशलता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न किया। वर्तमान में उन्हें आगर मालवा में समग्र शिक्षा अंतर्गत *अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (ADPC* के पद पर पदस्थ किया गया है, जहाँ वे अपनी सेवाएँ देंगे।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सौरभ जैन आबकारी विभाग में उप निरीक्षक के रूप में राजगढ़ में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। विभिन्न विभागों में उनके अनुभव और कार्यकुशलता की सराहना की जाती रही है।
उनकी इस उपलब्धि से नगरवासियों में हर्ष का माहौल है तथा सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।












