ताज़ा ख़बरें

वार्षिक निरीक्षण करने खंडवा पहुंचे डीआईजी श्री बहुगुणा।

खास खबर

वार्षिक निरीक्षण करने खंडवा पहुंचे डीआईजी श्री बहुगुणा।

डी आई जी के नगर आगमन पर समाजसेवी द्वारा किया गया स्वागत।

समाज सेवीयो द्वारा बटालियन को लेकर भी चर्चा की गई।

खंडवा। खरगोन रेंज के डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा शुक्रवार को वार्षिक निरीक्षण पर खंडवा दौरे पर पहुंचे । यहां उन्होंने शहर और ग्रामीण क्षेत्र के थानों का निरीक्षण किया। शहर में थाना कोतवाली और सीएसपी ऑफिस पहुंचकर समग्र निरीक्षण किया । यहां पुलिस का टर्न आउट और थाने के अंदर की व्यवस्था देखी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि श्री बहुगुणा ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और समाजसेवियों से चर्चा की। शहर के समाजसेवीयों ने भी उनका स्वागत किया।
डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा ने सिटी कोतवाली थाने का निरीक्षण किया । यहां उन्होंने लॉकअप, थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कुछ निर्देश भी दिए । प्रवक्ता सुनील जैन के साथी समाजसेवियों ने DIG से खंडवा में सशस्त्र पुलिस बल की बटालियन की मांग भी की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बटालियन को लेकर निर्णय पुलिस विभाग भोपाल एवं प्रदेश सरकार को करना है। डीआईजी ने कोतवाली थाने की टर्न आउट परेड को बहुत अच्छा बताया और रिवॉर्ड दिया। सुनील जैन ने बताया कि डीआईजी खरगोन रेंज श्री बहुगुणा का खण्डवा आगमन पर समाजसेवी सुनील जैन,लायन्स क्लब अध्यक्ष आशा उपाध्याय, लायन्स डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन व किशोर प्रेरणा मंच के सचिव नारायण बाहेती, रीजन चेयरपर्सन राजीव मालवीय,किशोर न्याय बोर्ड के पूर्व सदस्य अनिल बाहेती,लायन्स की हेमलता पालीवाल,वीना आठोत्रा, नानक राम बजाज,नीलम बजाज आदि ने स्वागत कर बधाई दी ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!