ताज़ा ख़बरें

*भारतीय सिन्धू सभा युवा शाखा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विस्तार के साथ चार प्रमुख आयामों के राष्ट्रीय प्रभारीयों की हुई घोषणा…*

खास खबर

*भारतीय सिन्धू सभा युवा शाखा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विस्तार के साथ चार प्रमुख आयामों के राष्ट्रीय प्रभारीयों की हुई घोषणा…*

खण्डवा//भारतीय सिन्धू सभा, युवा शाखा द्वारा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आयाम प्रभारियों एवं अन्य दायित्वों की सूची घोषित की गई है। यह घोषणा भारतीय सिन्धू सभा के राष्ट्रीय संरक्षक श्री भगवानदास सबनानी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा श्री भगतराम छाबड़ा जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश वाधवानी जी तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री कमलेश उदासी जी के मार्गदर्शन में युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निखिल मेठिया जी एवं राष्ट्रीय महामंत्री मनीष कुमार मलानी की सहमति से की गई है । इस सूची में देश के विभिन्न राज्यों से समाजसेवा में सक्रिय युवाओं को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
घोषित सूची के अनुसार नरसिंहपुर मध्यप्रदेश के निवासी इंजी. निखिल धामेचा को राष्ट्रीय मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। इटारसी निवासी अभिनेता राहुल चेलानी को एंपावरमेंट प्रभारी , भावनगर निवासी आशीष राजाई को एजुकेशन प्रभारी , रायपुर निवासी समीर वेन्सयानी को एनवायरनमेंट प्रभारी तथा बिलासपुर निवासी अभिषेक विधानी को इमरजेंसी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में पुणे निवासी डॉ. विजय बजाज, छिंदवाड़ा निवासी मुकेश लालवानी , आगरा निवासी मोहक माखीजा एवं बैंगलोर निवासी जतिन दमानी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संगठन में दायित्व दिया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निखिल मेठिया ने बताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी समाज सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण, सिन्धी संस्कृति एवं भाषा का प्रचार, संगठन विस्तार ,युवा सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं आपात सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएंगे, युवा शाखा द्वारा तय किए गए के चार प्रमुख आयाम ( 4E : EMPOWERMENT , EDUCATION, EMERGENCY, ENVIRONMENT ) के माध्यम से समाज के बीच नए उदाहरण स्थापित करने के लिए हम प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे…
युवा शाखा के राष्ट्रीय महामंत्री मनीष कुमार मलानी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की है कि यह नवीन टीम संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करेगी.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!