
*लियो डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन लायन हर्षा शर्मा के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय युवा समागम*
*21 दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सांस्कृतिक आदान–प्रदान कार्यक्रम का आयोजन*
खंडवा।
युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सांस्कृतिक समझ और वैश्विक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 21 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय युवा नेतृत्व एवं सांस्कृतिक आदान–प्रदान समागम का आयोजन 28 दिसंबर से किया जा रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय समागम का सफल संचालन लियो डिस्ट्रिक्ट माइक्रो चेयर पर्सन लायन हर्षा शर्मा के कुशल नेतृत्व में संपन्न होगा।
समागम में 6 देशों से आए युवा सहभागिता करेंगे, जो आपसी संवाद और सांस्कृतिक आदान–प्रदान के माध्यम से वैश्विक मित्रता और समझ को नई दिशा देंगे। कार्यक्रम के दौरान नेतृत्व विकास, व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े सत्रों के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विचार–विमर्श आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न देशों की संस्कृति की झलक आयोजन को विशेष और यादगार बनाएगी।
यह आयोजन लियो क्लब खंडवा स्पार्कल के बैनर तले किया जा रहा है। लायंस क्लब सनावद स्पार्कल के अध्यक्ष नाजिम मालिक एवं अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह होरा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लियो क्लब सदस्यों का स्वागत किया जाएगा। आयोजन से युवाओं को वैश्विक मंच पर सीखने, संवाद और सांस्कृतिक समन्वय का अवसर मिलेगा, जिससे सामाजिक नेतृत्व की सशक्त नई पीढ़ी तैयार होने की उम्मीद है।









