
*उपमहाप्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह का सेवानिवृत्ति पर सम्मान*

खंडवा 1जुलाई 2026
खंडवा। राष्ट्रीय जलविद्युत विकास निगम (NHDC) के उपमहाप्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह के सेवानिवृत्ति अवसर पर उनके उत्कृष्ट, समर्पित एवं सराहनीय सेवाकाल के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अधिवक्तागण एवं विस्थापित परिवारों की ओर से श्री वीरेंद्र सिंह का शाल, श्रीफल एवं सम्मान-पत्र भेंट कर भावपूर्ण सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता सुजान सिंह राठौड़, मनोज पाराशर, अखिलेश्वर शर्मा तथा विस्थापित परिवारों की ओर से चन्द्रकांत सांड ने संयुक्त रूप से उनका सम्मान किया।
वक्ताओं ने कहा कि श्री वीरेंद्र सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने विस्थापित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके न्यायोचित समाधान के लिए सदैव सकारात्मक एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाया। उनका सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणादायी रहा है।
सम्मान समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने श्री वीरेंद्र सिंह के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।











