
भाजपा का सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन हंत्या बाबा में 5 जुलाई को।
सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न।
खंडवा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश भर में सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। खण्डवा जिले में आगामी दीनों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा जिले में भी 5 जुलाई को मांधाता विधानसभा क्षेत्र के हंत्या बाबा मंदिर के पास दोपहर 11:00 बजे “सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन” आयोजित होगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी एवं पार्टी की आगामी कार्ययोजनाओं के संबंध में बुधवार को जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर जिले के वरिष्ठ व भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा कर सम्मेलन की रूपरेखा तैयार कर सम्मेलन के लिए प्रभारी जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज को नियुक्त कीया। इस अवसर पर जिला तोमर के साथ महामंत्री धर्मेन्द्र बजाज, पूर्व जिला अध्यक्ष पुरषोत्तम शर्मा ,हरीश कोटवाले , प्रवक्ता सुनील जैन , कार्यालय मंत्री आशीष राजपुत , भारत पटेल , हिमांशु राज उपस्थित थे।











