ताज़ा ख़बरें

जिला न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने जेल का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनीं

खास खबर

जिला न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने जेल का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनीं

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव ने मंगलवार को जिला जेल, खंडवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, स्वास्थ्य, भोजन व्यवस्था तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जिला जेल की प्रत्येक बैरक में जाकर बंदियों से संवाद स्थापित किया तथा उनसे भोजन की गुणवत्ता, दैनिक सुविधाओं, चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री पीयूष भावे ने बताया कि प्रत्येक बंदी को न्याय तक समान एवं प्रभावी पहुंच उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह, उप जेल अधीक्षक श्री नवीन नेमा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता श्री दशरथ सिंह चौहान, श्री प्रितेश दुबे, सुश्री साक्षी गुप्ता सहित जेल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रधान जिला न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने इस दौरान बंदियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!