ताज़ा ख़बरें

भाजपा पिछड़ा मोर्चो की जिला बैठक संपन्न।

ख़ास खबर

भाजपा पिछड़ा मोर्चो की जिला बैठक संपन्न।

नवनियुक्त पिछड़ा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष के प्रथम आगमन की तैयारियो पर हुई चर्चा।

खण्डवा।भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा की जिला बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। इस बैठक में पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार का खण्डवा जिले में प्रथम आगमन की तैयारियों हेतु आवश्यक चर्चा हुई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा प्रदेश में मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों एवं अध्यक्षों के नियुक्त होने के पश्चात यह पदाधिकारी अब अलग-अलग जिलों में जाकर परिचय बैठक ले रहे हैं इस संदर्भ में पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का प्रवास खंडवा हो रहा है प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। जिला स्तर की इस बैठक में विशेष रूप से प्रदेश मंत्री एवं संभाग प्रभारी धीरज पाटीदार उपस्थित रहे। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास की व्यवस्थाओ को कार्यकर्ताओ को बाँटा गया। साथ ही स्वागत सम्मान एवं बैठक रात्रि विश्राम सहित भोजन की व्यवस्थाओ की समितियों का गठन किया गया।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री राजेश तिवारी, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री संतोष राठौर, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल सोनी, प्रवक्ता सुनील जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुखदेव पटेल, जिला आईटी संयोजक श्रृंगी उपाध्याय, भाजपा कार्यालय मंत्री भरत पटेल, जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा द्वय दिनेश पटेल, मंसाराम गुर्जर मंचासीन थे। साथ ही सभागार में पिछड़ा मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी एवं सभी मंडलो के मण्डल अध्यक्ष उपस्थित थे। पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल सोनी ने भाजपा परिवार के प्रत्येक सदस्य को आगामी 16 दिसम्बर को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आव्हान किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!