ताज़ा ख़बरें

संचालक डॉ. वरनाली डेका ने ग्राम मोहना में विकास कार्यों का जायजा लिया

खास खबर

संचालक डॉ. वरनाली डेका ने ग्राम मोहना में विकास कार्यों का जायजा लिया

खण्डवा// भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग की संचालक डॉ. वरनाली डेका ने शुक्रवार को जिले के पुनासा विकासखण्ड की मोहना पंचायत के आदि आदर्श गांव योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आदि आदर्श गांव योजना अंतर्गत मोहना ग्राम पंचायत में आंगनवाड़ी भवन, प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वाल, अतिरिक्ष कक्ष स्वीकृत किए गए हैं। संचालक डॉ. डेका ने इस दौरान गांव में आदि आदर्श गांव योजना के तहत चयनित कार्यों की उपयोगिता तथा गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इस अवसर पर गांव के सरपंच, उपयंत्री, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीणों से चर्चा कर गांव में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के सम्बंध में पूछताछ की। उन्होंने आदि सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया, तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। संचालक डॉ. डेका ने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत गांव में स्वीकृत कार्यों की भी जानकारी ली। इस अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग के परियोजना प्रशासक श्री नीरज पाराशर तथा क्षेत्र संयोजक श्री प्रमोद काशीकार भी उपस्थित थे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!