ताज़ा ख़बरें

*खण्डवा जल संरक्षण मॉडल बना: राष्ट्रपति सम्मान पर किशोर प्रेरणा मंच ने कलेक्टर–सीईओ का किया स्वागत*

खास खबर

*खण्डवा जल संरक्षण मॉडल बना: राष्ट्रपति सम्मान पर किशोर प्रेरणा मंच ने कलेक्टर–सीईओ का किया स्वागत*

खण्डवा। जल संरक्षण के क्षेत्र में खण्डवा जिले द्वारा प्राप्त राष्ट्रीय उपलब्धि पर किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच एवं विभिन्न सामाजिक–धार्मिक संस्थाओं ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन गोड़ा का सम्मान किया। मंच के प्रवक्ता सुनील जैन एवं सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन व प्रयासों से खण्डवा जिले की कावेश्वर ग्राम पंचायत को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में देश की सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत के रूप में चयनित किया गया।
कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने खण्डवा जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, संरचनाओं एवं जन-सहभागिता आधारित कार्यों की विशेष सराहना करते हुए कलेक्टर ऋषव गुप्ता व जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन गोड़ा को सम्मानित किया।
मंच के अध्यक्ष रनवीरसिंह चावला ने कहा कि जल संरक्षण के क्षेत्र में कलेक्टर के नेतृत्व में किए गए कार्य न केवल सराहनीय हैं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस राष्ट्रीय सम्मान से खण्डवा जिला गौरवान्वित हुआ है।
इस अवसर पर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जल संचयन की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए आगे भी जिले को जल संरक्षण के मॉडल के रूप में विकसित करने का संकल्प दोहराया। समाजसेवी सुनील जैन ने बैठक में कहां कि हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए सामाजिक बंधु तैयार हैं लेकिन यदि इसे लगाने वाले कोई ठेकेदार नियुक्त हो जाते हे तो सामाजिक संस्थाएं और लोग उसका भुगतान कर देंगे जिससे यह कार्य पूर्ण हो सकता है।कार्यक्रम में सिंधी समाज, जैन समाज तथा अनेक समाजसेवियों ने अपनी धर्मशालाओं एवं आवासों पर रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की, जिससे जिले में जल संवर्धन की दिशा और मजबूत होगी।इस अवसर पर रणवीर सिंघ चावला, नारायण बाहेती, सुनील जैन बाबा गंगाराम, गणेश भावसार, दिलीप पहाड़िया,सिंधी समाज के मिठाराम,सागर आरतानी,सिख समाज,माहेश्वरी समाज व अनेको समाज प्रमुख उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!