
करतोली में मंदिर पुनर्निर्माण को लेकर दो गांवों में विवाद, ग्रामीणों ने एसडीएम बदायूं को सौंपा शिकायती प्रार्थना पत्र

बदायूं: थाना बिनावर क्षेत्र के करतोली बरेली-मथुरा हाईवे पर स्थित पुराने मंदिर के स्थान परिवर्तन को लेकर गांव गौंटिया और करतौली के ग्रामीण आमने-सामने हो गए हैं। हाईवे के चौड़ीकरण के कारण लगभग 20 वर्ष पुराने इस मंदिर को हटाकर नया निर्माण किया जाना है। ग्राम प्रधान पति सुखपाल के अनुसार निर्माण एजेंसी मंदिर को भव्य रूप में पुनर्निर्मित करेगी। इसी को लेकर करतौली गांव के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण उपजिलाधिकारी मोहित कुमार से मिले और मांग की कि नया मंदिर उनके गांव में ही बनाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर का निर्माण मूल रूप से उनके गांव के लोगों ने कराया था, इसलिए पुनर्निर्माण का अधिकार भी उनका है, जबकि ढकिया गौटिया के लोग इसे अपने गांव में स्थापित कराना चाहते हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि मंदिर सरकारी भूमि पर बना था, लेकिन निर्माणकर्ता करतौली के थे। राजस्व विभाग द्वारा भूमि की पैमाइश की जा चुकी है। इस मौके पर सूरजपाल, बृजेश विकास, सत्यपाल, रामकिशोर, बनवारी लाल, भुवनेश, छोटेलाल, पुतुलाल, महेश, मानसिंह, महिपाल, विनोद, धर्मपाल, पूरनलाल, राजेंद्र, चंद्रपाल, राकेश, वीरेंद्र, राजेश, हरपाल, जतिन आदि ग्रामीण मौजूद रहे।











