महेश्वर के अहिल्या घाट में हुआ निमाड़ उत्सव का रंगारंग शुभारंभ
सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री लक्खा ने दी भक्तिमय प्रस्तुति
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन 23 नवंबर 2025। महेश्वर के अहिल्या घाट पर तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव का शुभारंभ मां नर्मदा की महाआरती के बीच अद्भुत शान और उल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर 632.74 लाख रुपए की लागत से तैयार अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण सांसद श्री गजेंद्र पटेल ने अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया। लाइट एंड साउंड शो में लोकमाता देवी अहिल्या की गौरवशाली जीवनी का मनमोहक चित्रांकन किया गया, जिसे दर्शकों ने पहली ही प्रस्तुति में खूब सराहा। उत्सव के पहले दिन सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री लखबीर सिंह लक्खा ने अपनी मधुर और भक्तिमय प्रस्तुति से वातावरण को आध्यात्मिक रंगों से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर सांसद श्री पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की इस पावन नगरी में हम सभी अपनी समृद्ध निमाड़ी संस्कृति, परंपरा, कला और स्वाभिमान का उत्सव मना रहे हैं। यह उत्सव हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है और नई पीढ़ी को अपनी विरासत पर गर्व करना सिखाता है। सांसद श्री पटेल ने कहा कि हमारा इतिहास गौरवशाली रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इक्कीसवीं सदी का भारत मां नर्मदा से आशीर्वाद से अपनी एकता के आधार पर विश्व के सम्मुख खड़ा होगा और सदा अजर, अमर और अखंड रहेगा।
कार्यक्रम में विधायक श्री राजकुमार मेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुभाई तंवर, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, एसपी श्री रवींद्र वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश सिंह, एसडीएम सुश्री पूर्वा मंडलोई और अन्य अधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित थे।
पंधाना में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, बढ़ती महंगाई के खिलाफ एवं किसानों की ऋण वसूली की निर्धारित तिथि को आगे बढ़ाए जाने हेतु
16 hours ago
पीड़ित परिवारों की आवाज बनीं महापौर, सूरजकुंड अतिक्रमण मामले में न्याय के लिए उठाया ठोस कदम।
16 hours ago
खंडवा कांजा बैड़ा में आस्था का अद्भुत चमत्कार: पहाड़ की खुदाई में प्रकट हुई मां दुर्गा की प्राचीन प्रतिमा
16 hours ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
16 hours ago
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तेज आंधी के साथ बारिश, गर्मी से मिली राहत
16 hours ago
थाना पुलिस को तहरीर देने के बावजूद भी आरोपियों के खिलाफ नहीं हुई कोई कार्रवाई, यहां तक के प्रभारी निरीक्षक ने मीडिया कर्मियों के भी नंबर डालें ब्लैक लिस्ट में।
16 hours ago
प्रधानमंत्री द्वारा प्रेषित मन की बात सुनकर जनता के मन में देश के प्रति कुछ करने की इच्छा जागृत होती है।
16 hours ago
चौकी बोरगांव पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 15 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में की गई चालानी कार्यवाही
16 hours ago
कक्षा 9वी एवं 11वी के परीक्षा परिणाम ने शिक्षा विभाग की खामियों को किया उजागर “प्रतिभा रघुवंशी”
16 hours ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित