
विद्यार्थियों और शिक्षकों को तंबाकूयुक्त पदार्थों का सेवन न करने की शपथ दिलाई
—
खण्डवा//राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत #तम्बाकू_मुक्त_युवा_अभियान 9 दिसंबर तक जारी है। इस दौरान विभिन्न जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नेहरू स्कूल, महारानी लक्ष्मी बाई कन्या स्कूल एवं हाईस्कूल पदमनगर खण्डवा में विद्यार्थियों और शिक्षकों को तंबाकूयुक्त पदार्थों का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सुजीत वर्मा ने बताया कि तंबाकू के सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियां हो रही हैं, इसलिए सबसे जरूरी है कि युवा पीढ़ी को तंबाकू उत्पादों का सेवन करने से बचाएं। उन्होंने बताया कि तम्बाकू धीमा जहर है, तम्बाकू खाने या धूम्रपान करने से नुकसान बहुत हैं, फायदा कुछ भी नहीं है। कैंसर से आर्थिक हानि तो होती ही है, पूरा परिवार भी बिखर जाता है। ओरल कैंसर जैसे असाध्य रोगों से ग्रस्त होकर लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं।











