
नक्सल क्षेत्र के युवाओं हेतु एकलव्य में रोजगार मेला का आयोजन
डिंडौरी : 17 नवंबर, 2025
एकल सुविधा के अंतर्गत डिंडौरी पुलिस द्वारा भव्य “रोजगार मेला” का दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा ह। कोतवाली डिंडौरी अंतर्गत रहंगी में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सोमवार से मंगलवार तक सुबह 11 बजे से आयोजित इस रोजगार मेला का उद्देश्य पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने, उन्हें बेहतर भविष्य प्रदान करने तथा जीवन में आत्मनिर्भर बनाना है। जानकारी के मुताबिक रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनियाँ शामिल हो रही हैं, जहाँ युवाओं को रोजगार एवं करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
इसके साथ ही मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा सीधी भर्ती, युवाओं को रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी, उपलब्ध पदों के बारे में पूर्ण मार्गदर्शन, कंपनी द्वारा दी जाने वाली सैलरी, सुविधाएँ और चयन प्रक्रिया की जानकारी, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को विशेष प्राथमिकता की सुविधा दी जा रही है। इस बाबद डिंडौरी पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के सभी युवाओं से आग्रह किया है कि इस सुनहरे अवसर का अधिकतम लाभ उठाएँ और अपने भविष्य को सुरक्षित एवं उज्ज्वल बनाने के लिए इस कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों।
रोजगार मेला युवाओं को रोजगार देने के साथ ही उन्हें नई दिशा और आत्मविश्वास प्रदान करेगा।








