
खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे माँ पद नर्मदा परिक्रमा में हुईं सम्मिलित।
खंडवा, भैरव अष्टमी बुधवार के दिन खंडवा की विधायक श्रीमति कंचन मुकेश तनवे परम पूज्या श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी सत्यप्रिया गिरी जी के पावन सानिध्य में आयोजित माँ पद नर्मदा परिक्रमा में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर विधायक तनवे ने माँ नर्मदा की विधि-विधान से पूजन कर चुनरी चढ़ाई तथा साध्वी सत्यप्रिया गिरी जी के साथ परिक्रमा में सहभागिता की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर विधायक कंचन तंनवे ने परिक्रमा स्थल पर 108 कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उपस्थित ब्रह्माण्डो व साधु-संतों का भी आशीर्वाद लिया।
मां नर्मदा पूजन एवं परिक्रमा में साध्वी सत्य प्रिया जी विधायक कंचन मुकेश तंवे,
त्रिलोक पटेल, श्याम सिंह मौर्य, पुनाशंकर पटेल, पंडित भार्गव जी सहित अनेक परिक्रमा वासी एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
विधायक तनवे जी ने कहा कि “माँ नर्मदा मध्य प्रदेश की जीवन रेखा हैं। नर्मदा परिक्रमा आत्मिक शुद्धि और लोक कल्याण का माध्यम है।









