ताज़ा ख़बरें

विद्यालय की मेहनत रंग लाई – रुस्तमपुर की छात्रा निकिता तेजू का भारत भ्रमण हेतु चयन।

खास खबर

विद्यालय की मेहनत रंग लाई – रुस्तमपुर की छात्रा निकिता तेजू का भारत भ्रमण हेतु चयन।

खंडवा ।। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुस्तमपुर की होनहार छात्रा निकिता तेजू कक्षा 11 वी का चयन भारत भ्रमण कार्यक्रम हेतु हुआ हैं। जिससे वह हवाई जहाज द्वारा 15 नवम्बर से 21 नवम्बर 2025 भारत भ्रमण करेंगी। समाजसेवी सुनील जैन ने निकिता को बधाई देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को शामिल किया जा रहा है। निकिता तेजू ने कक्षा दसवीं में 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है। उनके इस चयन से विद्यालय परिवार में अत्यंत हर्ष का वातावरण है। विद्यालय के प्राचार्य राधेश्याम जोशी ने छात्रा निकिता को हार्दिक बधाई प्रेषित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। विज्ञान शिक्षिका श्रीमती श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि निकिता एक परिश्रमी एवं प्रतिभाशाली छात्रा हैं, जिनका चयन विद्यालय के समस्त स्टाफ की मेहनत, मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है। निकिता ने अपने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “मेरा चयन होना मेरे विद्यालय के शिक्षकों द्वारा की गई मेहनत, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन का परिणाम है। मैं अपने सभी शिक्षकों और विद्यालय परिवार की आभारी हूँ।” विद्यालय परिवार को विश्वास है कि निकिता इस भारत भ्रमण कार्यक्रम में अपने ज्ञान एवं अनुभव को और समृद्ध कर विद्यालय तथा जिले का नाम रोशन करेंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!