जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 04 आरोपियों सहित सट्टा एक्ट प्रकरण मे 01 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
16 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 08 नवंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 07.11.2025 को कुल 09 गिरफ़्तारी, 24 जमानती वारंट, 117 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 07.11.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना थाना कोतवाली के आरोपी धनपाल पिता उर्फ बबलू पिता प्यारेलाल कैथवास जाति पासी उम्र 62 साल निवासी ग्राम टिगरियाव फेल थाना कोतवाली जिला खंडवा के कब्जेा से एक 15 लीटर के प्लासस्टिाक के डिब्बे में 10 लीटर कच्चील महुआ हाथ भट्टी शराब कीमती 600/-रूपये की जप्त की गई। थाना जावर के आरोपी रेमल पिता केशरसिंह सोलंकी जाति भिलाला उम्र 27 साल निवासी लखनगांव के कब्जे से अबैध 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000/- रुपये की जप्त की गई। आरोपी धर्मेन्द्र पिता पंढरी यादव उम्र 48 साल निवासी जावर के कब्जे से अबैध 07 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुँ शराब कीमती 700/-रुपये से जप्त की गई। थाना खालवा के आरोपी आकाश पिता प्रकाश लोहार उम्र 25 साल निवासी रोशनी के कब्जे से 24 बीयर कीमती 3600/-रुपये की जप्त की गई। उपरोक्त चारों आरोपियो के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 07.11.2025 को थाना पदमनगर के आरोपी शरद पिता बलीराम उम्र 24 वर्ष जाति बंजारा निवासी गोदू किराना दुकान के पास संजय नगर खंडवा द्वारा लोगो एक का एस बोलकर सट्टा पाना चलाते हुए पाया गया, जिसके कब्जे से 5 अंक लिखी पर्ची, 01 लीड पेन, कुल नगदी 215/-रूपये के जप्त किये गये| उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 07.11.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 24 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 13400/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 07.11.2025 को कुल 16 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 11 प्रकरणों मे 12 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 01 प्रकरण मे 01 अनावेदक के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 03 प्रकरण मे 03 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 05 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,516 2 minutes read









