ताज़ा ख़बरें

स्वामी विवेकानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया गया

स्वामी विवेकानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जगदलपुर में 7 नवंबर, 2025 का दिन भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया गया, जिसका अनुवाद “माँ, मैं तुम्हें नमन करता हूँ” है।

यह रचना, एक चिरस्थायी गान, ने स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं की अनगिनत पीढ़ियों को प्रेरित किया है और यह भारत की राष्ट्रीय पहचान और सामूहिक भावना का एक स्थायी प्रतीक बना हुआ है।

बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित, ‘वंदे मातरम’ पहली बार 7 नवंबर 1875 को साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में प्रकाशित हुआ था। बाद में, बंकिम चंद्र चटर्जी ने इस भजन को अपने अमर उपन्यास ‘आनंदमठ’ में शामिल किया, जो 1882 में प्रकाशित हुआ था।

इसे रवींद्रनाथ टैगोर ने संगीतबद्ध किया था। यह राष्ट्र की सभ्यतागत, राजनीतिक और सांस्कृतिक चेतना का एक अभिन्न अंग बन गया है। वन्दे मातरम के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी (टाउन हाल) में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि देश की आजादी का शस्त्र और देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् की रचना का 150 वीं वर्षगांठ के लिए देश-प्रदेश के सभी क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्व. बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा 7 नवम्बर 1875 में रचना की गई थी, जिसका प्रकाशन आनंदमठ में हुआ था। रचना की प्रारम्भिक पंक्तियों को राष्ट्रीय गीत के रूप अपनाया गया। उन्होंने इसके इतिहास के सम्बद्ध में उल्लेख करते हुए कहा कि वन्दे मातरम् की 150 वीं वर्ष के लिए 7 नवम्बर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में वन्दे मातरम के 150वीं वर्षगांठ पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गए। राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से समस्त शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान में किया गया। उक्त कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। स्वामी विवेकानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जगदलपुर के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां पेश की गई।

कक्षा 11वीं में अध्ययनरत मोक्षी पांडे ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रेम सागर सोनी के द्वारा देशभक्ति गीत पर बांसुरी वादन किया गया। चाहत मुर्गों, लावण्या साहू, सृष्टि चंदेल एवं अनन्या नाग ने वंदे मातरम् का गायन किया। बच्चों का मार्गदर्शन संस्था की व्याख्याता सुचित्रा सामंत सिंह द्वारा किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा। साथ ही जनप्रतिधियों और बच्चों के द्वारा टाउन हॉल से सिटी ग्राउंड तक रैली भी निकली गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, नगर निगम के सभापति खेमसिंह देवांगन, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, कलेक्टर हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, एमआईसी के सदस्य, पार्षदगण, गणमान्य जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!