
*बाबा श्यामदास साहेब की 26 वीं वर्सी उत्सव का समापन*
*आम भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की*

*सेवा भावना ही सबसे बड़ा धर्म…बाबा स्वरूपदास*
खंडवा।सिंधी समाज के परम पूज्यनीय बाबा श्यामदास साहेब जी की 26 वीं पुण्यतिथि स्थानीय स्वामी नारायण नगर स्थित सनातन मंदिर तीरथ धाम में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई।आज समापन दिवस पर आम भंडारे का भी आयोजन किया गया।
बाबा नारायणदास सेवा मंडल के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 नवंबर से त्रिदिवसीय धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ हुए जो आज बुधवार समाप्त हुए।तीरथ धाम सनातन मंदिर में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं को बाबा स्वरूपदास जी ने संबोधित करते हुए बाबा जी का गुणगान किया और उनके संस्मरण सुनाए।उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बाबा स्वरूपदास जी ने कहा कि गुरु वह दीपक है, जो अज्ञान के अंधकार में ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं गुरु की कृपा और आशीर्वाद से जीवन का मार्ग सरल और सफल बन जाता है और आने वाली परेशानियों का रास्ता खुलने लगता है।बाबाजी ने कहा कि सेवा भावना ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है।यह वह गुण है जो दूसरों के सुख में अपना सुख खोजता है।आपने परोपकार का संदेश देते हुए उपस्थित जन समुदाय से प्रभु का नाम लेने,सत्संग करने का आह्वान किया।हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे….की मधुर धुन के साथ आज कार्यक्रम का समापन हुआ।बड़ी संख्या में स्थानीय और अन्य स्थानों से श्रद्धालु शामिल हुए।
*बड़ी संख्या में भक्तों ने आम भंडारे में प्रसादी ग्रहण की*
आज समापन दिवस 5 नवंबर दोपहर 12 बजे से आम भंडारा आयोजित किया गया, जो शाम 4 बजे तक अनवरत जारी रहा।बड़ी संख्या में मातृशक्ति,युवा तरुणाई और बालक बालिकाओं ने बाबा की प्रसादी ग्रहण की और सेवाकार्य में सहभागिता की।बाबा नारायणदास सेवा मंडल की ओर से भाई देवीदास, भाई हरनामदास ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।










