
#हरदोई शहर के अंदर चल रहीं दूध डेयरियों पर नगरपालिका अतिक्रमण प्रभारी ने की कार्यवाही, दिया नोटिस, नगर पालिका परिषद हरदोई की टीम द्वारा हरदोई नगर क्षेत्र में निरीक्षण एवं कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा दुर्गंध एवं गंदगी की समस्या को समाप्त करने के उद्देश्य से की गई।निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ डेयरी संचालक नगर पालिका क्षेत्र के भीतर अपनी डेयरियाँ पुनः संचालित कर रहे थे, जिन्हें पूर्व में नगर क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित किया जा चुका था। टीम द्वारा मौके पर उपस्थित डेयरी संचालकों को पुनः निर्देशित किया गया कि वे अपनी डेयरी को नगर पालिका क्षेत्र की सीमा से बाहर रखें तथा किसी भी स्थिति में पुनः नगर क्षेत्र में स्थापित न करें। डेयरी संचालकों को नगरपालिका अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पुनः डेयरी नगर क्षेत्र में संचालित पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित डेयरी संचालकों की स्वयं होगी। आज की कार्यवाही के दौरान डेयरी संचालक अब्बास पर नगर क्षेत्र में डेयरी संचालित करने के कारण जुर्माना लगाया गया। इस कार्यवाही का उद्देश्य नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, गंदगी, दुर्गंध एवं मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम करना तथा नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है।मौके पर अमित सिंह, नीरज एवं नगर पालिका परिषद की टीम उपस्थित रही…










