ताज़ा ख़बरें

हरदोई ** चोरी के आभूषण और अवैध असलहा सहित हिस्ट्री सीटर गिरफ्तार**

थाना सांडी ,, हिस्ट्री सीटर पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

चोरी के आभूषण और अवैध असलहा सहित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

 

हरदोई। थाना सांडी पुलिस टीम ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी के आभूषण, नगदी और अवैध तमंचा बरामद किया गया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर को थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम मोहल्ला नवाबगंज निवासी संजय राजपूत पुत्र सत्यप्रकाश सिंह के घर से लगभग 60,000 रुपये मूल्य के आभूषण चोरी हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान काजीजपुर थाना बिलग्राम निवासी कमरुल पुत्र अन्ना के रूप में हुई।

 

थाना सांडी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त बघौली सांडी रोड पर मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी की, जिस पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से अभियुक्त कमल घायल हो गया। उसे उपचार हेतु सीएचसी सांडी भेजा गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस .315 बोर, चोरी किए गए आभूषण और 9200 रुपये नगद बरामद हुए।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना सांडी पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस सफलता पर सराहना व्यक्त की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!