
स्व.श्री शरद बालकृष्ण बाहेती ने शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र के लिये समाजजनों की सहायता हेतु एक लाख एक हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान किया
खण्डवा//कुछ लोग ऐसे भी होते है जो अपने व समाजजन के बीच न होने के बाद भी कुछ ऐसा काम कर जाते है जिनकी यादे सदैव स्मृति पटल पर चिर स्थायी रूप से अपनी जगह बना लेती है और अन्य के लिये भी प्रेरणा बन जाती है।हम बात कर रहे है स्वर्गीय श्री शरद बालकृष्ण बाहेती की जिनकी इच्छा अनुसार शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में समाज जनों की सहायता करने हेतु उनकी स्मृति में उनके पुत्रों श्री रोहित एवं रचित बाहेती द्वारा समाज के एकमात्र *श्री वेदूलाल गोकुलदास मनिहार सार्वजनिक पारमार्थिक ट्रस्ट में ₹101000/(एक लाख एक हजार मात्र)* की राशि चेक के माध्यम से ट्रस्ट के अध्यक्ष *श्री हरि बाबू टुवानी ,सचिव श्री संदीप झवर*, को प्रदान किए।समाजजन की सहायता के लिये स्व.श्री शरद बालकृष्ण बाहेती की स्मृति में पुत्रों द्वारा प्रदान की गई राशि का चेक जिसे भी सहायता स्वरूप प्रदान किया जायेगा शायद वह इन्हें भामा शाह से कम नही समझेगा।इस अवसर पर उनके भाई *श्री सुधांशु बालकृष्ण बाहेती,रविश बाहेती, अखिल भारतीय धाकड माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र टूवानी जी, श्री अरविंद चांडक जी* ,एवं अनेक गणमान्य समाज जन उपस्थित रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री हरि बाबू टुवानी ने बाहेती परिवार का सहयोग और समाज जनों को सेवा करने हेतु प्रोत्साहन देने के लिए आभार व्यक्त किया।











