ताज़ा ख़बरें

जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 70 से अधिक बच्चों ने जीते पदक।

खास खबर

जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 70 से अधिक बच्चों ने जीते पदक।

खंडवा। खंडवा जिले में हर विधा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है,अलग-अलग खेलो एवं कार्यों में रुचि रखने वाली इन प्रतिभाओं को यदि अच्छा मंच मिल जाता है तो यह अपने हुनर का शानदार परिचय देते हुए खंडवा का नाम देश-विदेश में रोशन करती हैं। शिक्षा और पढ़ाई के साथ ही खेल गतिविधियों में भी खंडवा के बालक बालिका शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं कुश्ती के खेल में तो खंडवा के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं। समाजसेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि करते कराटे में भी सैकड़ो बच्चे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, यादव स्पोर्ट्स कराटे वेलफेयर सोसाइटी, खंडवा द्वारा मंगलवार को जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से आए 70 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद की उपाध्यक्ष मनीषा मनीषा पाटिल एवं महिला मोर्चे की प्रदेश मंत्री चारु लता यादव द्वारा किया गया। सोसाइटी की कोच नेहा यादव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, आत्मरक्षा और अनुशासन की भावना विकसित करना है।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल चारूलता यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं फल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
आयोजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों और उपस्थित जनों को अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाने की शपथ दिलाई गई, ताकि समाज में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
कार्यक्रम के अतिथि पार्षद प्रकाश यादव एवं सोसाइटी के सहसचिव कुंदन यादव सुनील जैन ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में रेफरी अभिषेक सिंह खोसला, मोहित मालाकार, पिंकी गड़ेल, आयुषी यादव, यश तिरोले, आस्था यादव सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खेल भावना, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ संपन्न हुई इस प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!