
थाना पदमनगर पुलिस द्वारा “मुस्कान अभियान” के तहत कार्यवाही कर बालक को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द
जिला-खण्डवा दिनांक 02.06.26
खंडवा पुलिस द्वारा लगातार मुस्कान अभियान के तहत कार्यवाही कर बालक/बालिका को दस्तयाब कर प्रभावी कार्यवाही कि जा रही है इस कड़ी मे आज दिनांक 02.06.26 को थाना पदमनगर पुलिस टीम द्वारा लगन एवं कड़ी मेहनत कर 14 साल के दिव्यांग बालक को चाइल्ड लाइन अकोला महाराष्ट्र से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।
फरियादी ने दिनांक 10 4.26 को थाना पदमनगर मे रिपोर्ट लेख कराई थी कि उसका लड़का उम्र 14 वर्ष जो की गूंगा बहरा है दिनांक 7.4.2026 को घर से गायब है शंका के आधार पर अपहरण की रिपोर्ट की थी फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 82/26 धारा 137(2 ) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया पुलिस द्वारा तत्परता से बालक कि तलाश करते दिनांक 01.06.2026 को उक्त बालक चाइल्ड लाइन अकोला महाराष्ट्र में होने की सूचना मिलते ही थाना पदमनगर की टीम रवाना होकर बालक को दस्तयाब किया जाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।











