ताज़ा ख़बरें

कोटमीकला सराफा व्यापारी हत्याकांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लूटे गए जेवर बरामद

प्रदीप सोनी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार-आभूषण बरामद

• कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में घटित जघन्य अंधे कत्ल एवं लूट के सनसनीखेज वारदात का खुलासा।

• अपराध में शामिल तीन आरोपियों को TechINT एवं HumINT का उपयोग कर किया गया गिरफ्तार।

• घटना में प्रयुक्त हथियार, जिंदा कारतूस एवं आभूषण बरामद।

• घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश जारी।

विवरण :-

दिनांक 26.05.2026 को साप्ताहिक हाट बाजार कोटमीकला में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी से लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या किये जाने की गंभीर घटना घटित हुई थी, जिस पर थाना पेंड्रा का अपराध क्रमांक 163/2026 धारा 103, 309(6), 313, 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया था।

घटना के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के धरपकड़ हेतु विस्तृत निर्देश दिया गया था। घटना पश्चात पुलिस के अलग-अलग टीम बनाकर अपराधियों की पतासाजी प्रारंभ किया गया। प्रकरण के आरोपियों की पतासाजी हेतु रेंज बिलासपुर के सभी समीपवर्ती जिलों की पुलिस टीम तत्परता से लगी हुई थी।

विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं संदेहियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किया गया है।

मुख्य आरोपी खुशीराम साहू निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला बिलासपुर ने अपने भतीजे राजाराम साहू के साथ मिलकर बिहार/झारखंड राज्य के अपने परिचित राहुल नाम के आरोपी के साथ मिलकर साप्ताहिक हाट बाजार में सोना-चांदी के व्यापारियों की जानकारी एकत्रित कर लूट की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया है।

घटना के पूर्व दिनांक 23.05.2026 को आरोपी राहुल अपने साथी संजय एवं राजू के साथ खुशीराम साहू के घर बिटकुला पहुंचा था, जहां आरोपियों ने घटना की विस्तृत योजना बनाकर चौकी कोटमीकला क्षेत्र के देवरीखुर्द स्थित गया प्रसाद रजक के घर दिनांक 26.05.2026 को पहुंचे तथा कोटमी बाजार में ज्वेलरी व्यापारी की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।

दिनांक 26.05.2026 दिन मंगलवार को शाम करीब 07:00 बजे ज्वेलरी व्यापारी प्रदीप सोनी से सोना-चांदी से भरा बैग लूटने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर राहुल एवं उसके साथियों द्वारा छीना-झपटी करते हुए अवैध हथियार से प्रदीप सोनी पर गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। कोटमीकला चौकी की पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया।

आरोपी घटना के बाद सोना-चांदी से भरा बैग लेकर मोटर सायकल से फरार हो गए। देवरीखुर्द में गया प्रसाद रजक के घर लूटे गये आभूषणों का आपस में बंटवारा किया गया तथा कुछ आभूषणों की पैकिंग सामग्री को पास की टेकरी में जलाकर नष्ट किया गया।

आरोपी खुशीराम साहू एवं गया प्रसाद रजक द्वारा घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस तथा लूट के आभूषणों का हिस्सा टेकरी में छिपाकर रखा गया था, जिसे आरोपियों की निशानदेही पर जब्त किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम बिहार राज्य भेजा गया है।

 

गिरफ्तार आरोपी

1. खुशीराम साहू पिता जगन्नाथ प्रसाद साहू, निवासी बिटकुला, थाना सीपत, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 

2. राजाराम साहू पिता स्व. मूलचंद साहू, निवासी बिटकुला, थाना सीपत, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 

3. गया प्रसाद रजक पिता स्व. अयोध्या राम रजक, निवासी करांदोनार, देवरीखुर्द चौकी कोटमीकला, थाना पेंड्रा, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छ.ग.)

बरामद सामग्री

घटना में प्रयुक्त 01 नग देशी कट्टा एवं 02 नग जिंदा कारतूस।

लूटे गये आभूषण।

घटना

में प्रयुक्त मोबाइल – 03 नग।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!