
समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र मे बारिश/बाढ़ से प्रभावित होने वाले स्थानों का किया गया निरिक्षण

जिला- खंडवा दिनांक 01.06.2026
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने प्रत्येक पहलू पर लगातार सशक्त एवं तत्पर कार्यवाही करते हुए समस्त थाना प्रभारी को निर्देश दिये गये थे कि समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र के पूर्व में बाढ़/बारिश प्रभावित स्थानों या इससे हुई घटना (तालाब फूटना, रपटा/पुलिया पर घटना, नदी पर घटना, टूरिस्ट स्थान आदि) को लिस्ट कर लें और उन स्थानों का भ्रमण करले।
भ्रमण के दौरान –
१. वहाँ रहने वाले व्यक्ति/सरपंच/कोटवार से संपर्क ताकि कभी भी घटना में तत्काल जानकारी मिले।
2. पुलिया/रपटा पर से पानी जाने की स्थिति में वहां से लोगों का आवागमन रोकने के उपाय (pwd से वहां बैरिकेड लगवाना, पत्थर/झाड़ी की सहायता से अस्थायी रास्ता रोकना आदि)
3. घाट/टूरिस्ट स्पॉट पर वहां के लोगों से समन्वय एवं आवश्यकता होने पर अपना फिक्स प्वाइंट।
4. क्षेत्र के गोताखोर, नाविक आदि की पूरी जानकारी ताकि आवश्यकता होने पर तत्काल बुला सकें।
समस्त थाना प्रभारी द्वारा भ्रमण कर निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही कि गई।












