फसल क्षति प्रभावित किसानों को लगातार मिल रही है राहत , अब तक कुल 8066, तथा बुधवार को 1303 किसानों के खाते में राशि जमा की गई
—
खण्डवा#कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि खरीफ सीजन में प्राकृतिक आपदा से सोयाबीन की फसल क्षति होने के मामले में जिले के सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित हुई है, राजस्व पुस्तक परिपत्र के नवीनतम प्रावधानों के तहत उनके फसल राहत के प्रकरण बनाने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 8066 किसानों के फसल क्षति सम्बंधी राहत के प्रकरण बनाकर राहत राशि सम्बंधित किसानों के खाते में जमा करा दी गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को कुल 1303 किसानों के खाते में राहत राशि जमा कराई गई। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति प्रभावित किसानों के खातों में राहत राशि जमा कराने की कार्यवाही लगातार जारी है।
2,524 1 minute read











