
*श्री लवकुशेश्वर महादेव महावीर हनुमान मंदिर में हुआ मातृशक्ति ब्राह्मण भोज*
खण्डवा//पवित्र पुरुषोत्तम मास में विगत 15-16 दिवस से विशेष पूजन एवं दान धर्म के विभिन्न कार्यक्रम महिला शक्ति द्वारा पंडित *श्री कपिल चन्द्रे जी* के सानिध्य में *श्री लवकुशेशवर महादेव महावीर हनुमान* मंदिर प्रांगण (महावीर हनुमान चौक) में करवाए जा रहे है, मंदिर से जुड़े मुदित जेटली ने बताया
इसी कड़ी में आज विशेष पूजन कार्य संपन्न हुआ एवं मंदिर समिति के *श्री श्याम जी शर्मा* द्वारा सभी उपस्थित ब्राह्मणजन एवं मातृशक्ति को स्वादिष्ट भोजन प्रसादी कराकर विशेष पुण्य लाभ लिया गया। इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख पंडित जनो के साथ क्षेत्र की महिलाएं इस विशेष आयोजन में शामिल हुईं।













