
अमित पाण्डेय : संवाददाता बस्ती
भारतीय अटल सेवा संगठन सीतापुर के द्वारा आज दिनांक 12 /10/2025 दिन रविवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम एवं मीटिंग का आयोजन स्पर्श होटल वैदैही वाटिका में किया गया ।जिसमें संगठन के समस्त पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय बाबूजी बृजेश चंद्र पांडेय प्रदेश महामंत्री जी के द्वारा किया गया। संगठन को मजबूत करने एवं संगठन का विस्तार करने के लिए सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचारों को रखा। नियुक्त महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को फूल मालाओं से स्वागत करके मनोज वर्मा जिला अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। माननीय अध्यक्ष जी नाथशिष्य नीरज झा ,संजय सिंह महामंत्री एवं अमित पाण्डेय मीडिया प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया /












