ताज़ा ख़बरें

कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया एवं कैलाशवासी माधवी राजे सिंधिया की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

खास खबर

तनीश गुप्ता✍️

कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया एवं कैलाशवासी माधवी राजे सिंधिया की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

खंडवा। सिंधिया फैन्स क्लब, खंडवा के तत्वावधान में कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया एवं कैलाशवासी माधवी राजे सिंधिया जी की पुण्य स्मृति में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष राहुल मेहता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी भारतीय राजनीति के उन विराट व्यक्तित्वों में से थे जिन्होंने जनसेवा के साथ-साथ खेलों को भी राष्ट्रीय एकता का माध्यम बनाया। उनका जीवन अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का प्रतीक था। इसी प्रेरणा से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। उन्होंने आगे कहा कि माधवी राजे सिंधिया जी का स्नेह, समाजसेवा और संस्कृति के प्रति समर्पण आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर क्लब युवाओं में खेल और समाजसेवा की भावना को जाग्रत करने हेतु कार्यरत है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलों से केवल शारीरिक शक्ति ही नहीं, बल्कि नेतृत्व, संयम और टीम भावना का विकास होता है। खेल युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं और समाज में एकता तथा भाईचारा मजबूत करते हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता है सुनील जैन ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में उपस्थित खिलाड़ियों को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, जिला ओलंपिक संघ के सचिव पीयूष शर्मा, सीएच ग्रुप के डायरेक्टर शुभम जैन, सुनील जैन मंगलेश सिंह तोमर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री सूरजपाल सिंह सोलंकी, प्रणय गुप्ता, श्याम पाटीदार, माधव झा, अनिमेष जोशी, आशीष राजपूत उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन जिला कबड्डी संघ के सचिव संदीप सिंह सोलंकी, खेल एवं युवक कल्याण विभाग की कोच दुर्गा वास्कले तथा उनकी टीम द्वारा किया गया। समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को मैडल, प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!