तनीश गुप्ता✍️
*सेवा सप्ताह के अंतर्गत— बच्चे, युवा और बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति रहे जागरूक*
*लायंस क्लब अतुल्य द्वारा जनपद पंचायत खंडवा परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित।
खंडवा। जनपद पंचायत खंडवा परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ। लायंस इंटरनेशनल प्रेसिडेंट डॉ. ए. पी. सिंह के मार्गदर्शन में, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल, सेवा सप्ताह संयोजक लायन राजेंद्र सोडाणी और रीजन चेयरपर्सन लायन राजीव मालवीय के निर्देशन में लायंस क्लब अतुल्य द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत जनपद पंचायत खंडवा परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वास्थ्य विशेषज्ञ जांच करते हुए। शिविर में उपस्थित लोगों की संख्या बड़ी रही और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन, आंखों और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई। कुल 80 से अधिक महिला एवं पुरुषों ने जांच करवाई। लायन सदस्य और समाजजन सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता मुहिम में सक्रिय भागीदारी करते हुए।इस अवसर पर श्रम निरीक्षक खुशबू मंडलोई, बाल कल्याण समिति सदस्य मोहन मालवीय, रुचि पाटिल, कविता पटेल, स्वप्निल जैन, बाल संरक्षण अधिकारी टीका सिंह बिल्लौरे, पुष्पेंद्र सिंह मंडलोई, धर्मेंद्र चौहान, और पंधाना पुलिस थाना से प्रधान आरक्षक श्याम सिंह पंवार एवं आरक्षक भगवत सिंह लोधी उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय की टीम ने जांच किट उपलब्ध कराई, जिससे सभी उपस्थित नागरिकों की जांच सुचारु रूप से संपन्न हुई अध्यक्ष लायन प्रवीण शर्मा “लायंस क्लब का उद्देश्य समाज के हर वर्ग में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना है। स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।लायंस क्लब अतुल्य संस्थापक एवं लियो डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन हर्षा शर्मा “ऐसे स्वास्थ्य शिविर न केवल समाज में जागरूकता फैलाते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को सेवा और मानवता की दिशा में प्रेरित करते हैं। यही वास्तविक नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल है।” कार्यक्रम के अंत में सचिव लायन राजेंद्र सिंह सावनेर ने सभी अतिथियों, चिकित्सा टीम एवं सहयोगी लायन सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
“सेवा ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है, और स्वास्थ्य ही जीवन की सच्ची संपत्ति।”








