जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 03 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 26 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
27 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 07 अक्टूबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 06.10.25 को कुल 13 गिरफ़्तारी, 01 स्थाई, 38 जमानती वारंट, 90 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 06.10.25 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना पंधाना के आरोपी लक्ष्मण पिता छगन भील निवासी ग्राम शाहपुरा के कब्जे से 09 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 900/- रुपये की जप्त की गई। थाना पिपलोद के आरोपी गेंदालाल पिता नंदराम यादव जाति गवली उम्र 40 साल निवासी ग्राम बलवाडा के कब्जे से 17 क्वार्टर देशी प्लेन शराब 3.06 लीटर कीमती 1020/-रुपये की जप्त की गई। थाना मूंदी के आरोपी मिश्रीलाल पिता लखन राठौर जाति तेली उम्र 34 साल निवासी वार्ड 08 मूंदी मिश्रीलाल के कब्जे से 17 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा कीमती 1360/-रुपये की अवैध बेचते पाया गया| उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 06.10.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 26 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 10400/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 06.10.25 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 27 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 13 प्रकरणों मे 15 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 12 प्रकरण मे 12 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 13 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,502 1 minute read












