एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
खंडवा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु गरबा पांडलों, स्कूलों एवं आवासीय क्षेत्र मे “मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तहत किया जागरूक
खंडवा, मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रत्येक जिले मे महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान मैं हूँ अभिमन्यु कार्यक्रम दिनाक 23.09 2025 से 02.10.2025 तक चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस खंडवा के द्वारा प्रत्येक थाना क्षेत्र के प्रमुख स्कूल एवं कालेजों मे जाकर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों के माध्यम से “मै हूँ अभिमन्यु” कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसके तहत मैं हूँ अभिमन्यु का सेल्फ़ी पॉइंट प्रमुख स्कूल, कालेज, मॉल, गरबा एवं दुर्गा पंडाल मे लगाया गया है।
“मैं हूँ अभिमन्यु”मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा एक परिवर्तनकारी पहल है जिसका उद्देश्य हमारे समाज में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है। मैं हूँ अभिमन्यु के माध्यम से एक ऐसे समाज को बढ़ावा देना है जहाँ महिलाओं के साथ सम्मान और समानता का व्यवहार किया जाता है।
दिनांक 28.09.25 को महिला थाना प्रभारी द्वारा गरबा पंडाल एवं भगत सिंह चौक पर “मैं हूँ अभिमन्यु” के तहत जनजारूकता की जानकारी दी गई| थाना पंधाना अंतर्गत सी एम राइस स्कूल मे स्कूली बच्चों को मै हूँ अभिमन्यु के तहत जानकारी डी गई, चौकी आशापुर अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगीबेडा मे स्कूल के बच्चों को समझाइए दी गई| थाना मूँदी मे ग्रामीण और राहगीरों को इस महिला संबंधी अपराध नशा से दूर रहने डायल 112, लिंग भेद, साइबर अपराध इत्यादि के संबंध में समझाइए दी गई| थाना हरसूद के सेंट स्टीफन स्कूल में, ऑपरेशन अभिमन्यु के तहत, लिंग भेद, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, रूढ़िवादिता, नशा, शिक्षा के संबंध में जागरूक किया गया, जिसमें करीब 200-250 छात्र-छात्रा सम्मिलित हुए|
2,500 1 minute read








