पर्यटन मंत्री और कलेक्टर ने जिले वासियों को दी बढ़ाई और शुभकामनाएं
नैसर्गिक खूबसूरती से सुमार गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला पर्यटन क्षेत्रों के संरक्षण और विकास के लिए इको टूरिज्म साइट 2025 के राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ पुरास्कर से नवाजा गया है। यह पुरास्कर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा शानिवार को राजधानी रायपुर में आयोजित पुरास्कर समारोह में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और पर्यटन मंडल की अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी को प्रदान किया।
यह पुरस्कार जिले के सबसे ऊंची पर्वत चोटी राजमेरगढ़ पर्यटन क्षेत्र में पर्यावरणीय पर्यटन विकास के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। राजमेरगढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है, जो प्रदेश के ईको-टूरिज्म मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान बना चुका है। जिला प्रशासन, समुदाय और पर्यावरणविदों के समन्वित प्रयासों से इस क्षेत्र को पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाया गया है।
कलेक्टर श्रीमती लीना मंडावी ने इस अवसर पर कहा, “यह सम्मान जिले के सभी नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों और प्रशासनिक टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। राजमेरगढ़ को एक मॉडल ईको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का हमारा सपना अब हकीकत की ओर बढ़ रहा है।” यह उपलब्धि न केवल जीपीएम जिले के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी बन गई है। सतत् और जिम्मेदार पर्यटन के क्षेत्र में यह कदम आने वाले समय में आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय समृद्धि के नए द्वार खोलेगा। सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के लिए पर्यटन मंत्री और कलेक्टर ने जिले वासियों को बढ़ाई और शुभकामनाएं दिए हैं।









