उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंमेरठराजनीति

सपा कार्यकर्ताओं का जेल भरो आंदोलन, पुलिस ने रोकाः सम्राट मिहिर भोज मामले में बंद आंदोलनकारियों से मिलने जा रहे थे

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन किया। वें चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद आंदोलनकारियों से मिलने जा रहे थे, तभी पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और वरिष्ठ नेता मुख्य गुर्जर के नेतृत्व में जेल की ओर बढ़े। वे दौराला क्षेत्र के दादरी गांव में सम्राट मिहिर भोज के कार्यक्रम को लेकर हुए विवाद में गिरफ्तार 22 आंदोलनकारियों से मिलने जा रहे थे।

जेल रोड पर पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को रोका। इसी बीच समाजवादी पार्टी के युवा नेता सम्राट मलिक ने बैरिकेडिंग तोड़ दी, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई।

यह मामला सम्राट मिहिर भोज को लेकर राजपूत और गुर्जर समाज के बीच चल रहे विवाद से जुड़ा है। बीते दिनों गुर्जर समाज के लोग दादरी गांव में सम्राट मिहिर भोज को लेकर एक बैठक करने जा रहे थे। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई, जिसमें पथराव और लाठीचार्ज भी हुआ था।

इस मामले में अब तक गाजियाबाद के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर, राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, सांसद चंद्रशेखर रावण और सांसद चंदन सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने जेल में बंद 22 लोगों से मुलाकात की है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी इन्हीं लोगों से मिलने जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया।

Oplus_131072
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!