
खण्डवा//भारतीय रेड क्रास सोसायटी खंडवा द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत जसवाड़ी रोड़ स्थित ओल्ड मल्टी में मंगलवार 23/9/2025 को सुपोषण जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमे नगर के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ शरद अग्रवाल ने सभी उपस्थित मातृशक्ति और बच्चों को शरीर की पोषण आवश्यकता के अनुरूप आहार लेने हेतु प्रेरित किया, दैनिक खान पान में किन खाद्य पदार्थो का सेवन करे और किनका नहीं, इसके बारे में विस्तार से बताया ।
उन्होंने सही मात्रा और सही खाद्य पदार्थों के चयन को अपनाकर स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रकृति प्रदत्त पोषण आहार जैसे हरी सब्जी , फल , अंकुरित अनाज को सभी के लिए आवश्यक बताते हुए अपनी दैनिक खान पान में इन्हें अनिवार्य बताया। साथ ही नवजात शिशु से लेकर किशोर वय और वरिष्ठ जन सभी के लिए आहार और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
कार्यक्रम में श्री भानु भाई पटेल, अखिलेश गुप्ता, जम्बू जैन, रविंद्रसिंह ,एच आर पांडे, मनीष जायसवाल, राधेश्याम कुशवाह, रविन्द्र मावकर, योगेश कोटवाले, रिंकू सोनकर, प्रकाश वर्मा, रुचि पाटिल सहित मल्टी की मातृशक्ति और बच्चे उपस्थित रहे।










