ताज़ा ख़बरें

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न।

जिला अध्यक्ष श्री तोमर के मार्गदर्शन में भाजपा की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारीयो का हुआ जोरदार स्वागत सम्मान।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न।

जिला अध्यक्ष श्री तोमर के मार्गदर्शन में भाजपा की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारीयो का हुआ जोरदार स्वागत सम्मान।

आप और हम सभी पदाधिकारी भाग्यशाली हे जिन्हें विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में कार्य करने का मौका प्राप्त हुआ है,, ,,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,,

खंडवा।। बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आज जिला कार्य शाला के साथ नवनियुक्त भाजपा की जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी का स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन आयोजित किया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ सर्वप्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने तोमर एवं पार्टी के वरिष्ठो एवं जनप्रतिनिधियों ने नव नियुक्त जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरजपाल सिंह, संतोष सोनी के साथ ही बनाए गए उपाध्यक्ष,मंत्री, एवं अन्य पदाधिकारी का स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर द्वारा अपने संबोधन मे सभी पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि आप सभी भाग्यशाली हो की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के आप पदाधिकारी बने हो। प्रदेश संगठन की नजर पार्टी के हर कार्य करने वाले कार्यकर्ता पर है समय-समय पर सभी को मौका प्राप्त होता है। हमारी पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हमारी यह पार्टी विश्व में सबसे बड़ी हे पार्टी के साथ आज केंद्र में भी और देश के कई प्रांतो में हमारी सरकार मौजूद है। जिला अध्यक्ष श्री तोमर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ को पार्टी के लिए कार्य करने हेतु हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया। श्री तोमर ने कहाँ पार्टी का हर कार्यकरता काबिल है। अनुभवी है सब को समय आने पर पार्टी अवसर प्रदान करती है। इसलिए सब को पार्टी के सेवा कार्यो मे लगे रहना चाहिए। प्रदेश संगठन के निर्देश पर अभी पार्टी के लगातार कार्य चल रहे हैं सभी कार्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर पार्टी को लगातार मजबूती प्रदान करते रहे। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मैं भी सभी पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ता को लगातार पार्टी के कार्य करते रहना चाहिए समय आने पर सभी को भाग्य अनुसार मौका मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद लगातार पार्टी के कार्य मैं करता रहा। पार्टी संगठन में जो भी दायित्व सोंपा उस पर में कार्य करता रहा।श्रधेय स्वर्गीय नंदू भैया के साथ भी लगातार कार्य करते रहा जिसका परिणाम है कि पार्टी संगठन ने मुझे दो बार सांसद का टिकट दिया और आप सभी की मेहनत एवं जनता के आशीर्वाद से लगातार विजय श्री प्राप्त की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अमर यादव तिलोक पटेल ने भी आगामी कार्यक्रमों की संपूर्ण जानकारी कार्यकर्ताओं को प्रस्तुत की। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भी नई कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देकर सभी कार्यकर्ताओं को चल रहे कार्यक्रमों में उपस्थित होने का अनुरोध किया। कार्यशाला का संचालन महामंत्री सूरजपाल सिंह ने किया एवं आभार पूर्व महामंत्री राजेश तिवारी ने माना।
आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पदाधिकारीयो का स्वागत सम्मान समारोह मैं जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर,महामंत्री धर्मेंद्र बजाज,सूरजपाल सिंह, संतोष सोनी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे,नारायण पटेल,छाया मोरे पिंकी सुदेश वानखेडे, राजेश डोंगरे, सुभाष कोठारी, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना, सेवादास पटेल यादव, संतोष राठौड़, अनिल विश्वकर्मा,त्रिलोक पटेल गणेश गुरबाणी, दीना पवार,प्रवक्ता सुनील जैन, आशीष राजपूत, भारत पटेल, मंगलेश तोमर,ऋरंगी उपाध्याय, सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!