ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

संगीत मनुष्य के लिए थेरेपी है पीएम उषा योजना अंतर्गत परमाण पत्र वितरण समारोह सम्पन्न

संगीत मनुष्य के लिए थेरेपी है पीएम उषा योजना अंतर्गत परमाण पत्र वितरण समारोह सम्पन्न

संगीत मनुष्य के लिए थेरेपी है – पीएम उषा योजना अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण समारोह सम्पन्न

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय चंद्र विजय पीजी कॉलेज डिंडोरी में पीएम उषा योजना के अंतर्गत संगीत प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण समारोह का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगीत आत्मिक शांति प्रदान करता है तथा मनुष्य को स्फूर्ति से भर देता है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने सफलतापूर्वक संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है, जो भविष्य में वार्षिक समारोह एवं अन्य सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी कला का प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे और जिले में अपनी अलग पहचान बनाएंगे।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ. बेलिया ने कहा कि संगीत की परम्परागत एवं पाश्चात्य शैली मानसिक आत्मविश्वास को बढ़ाती है, जो शिक्षा एवं जीवन में सफलता दिलाने का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि महाविद्यालय का चयन पीएम उषा योजना के लिए होना गर्व की बात है।

संगीत विधा प्रभारी डॉ. विजलेश धुर्वे ने प्रशिक्षण को रोजगारपरक, आत्मनिर्भरता और स्वस्थ जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि आज वितरित किए गए प्रमाण पत्र विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ प्रदान किए गए हैं।

इस अवसर पर श्री एस.के. शर्मा, जिला समन्वयक ने योजनाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए विद्यार्थियों को उनकी उपयोगिता समझाई।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संगीत विधा प्रभारी डॉ. धुर्वे द्वारा किया गया। समारोह में महाविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।पर

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!