भाषण, निबंध, स्लोगन एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन 19 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस खरगोन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृत व हिंदी साहित्य की समृद्ध धरोहर से जोड़ना था। इस अवसर पर प्रकोष्ठ में भारतीय संस्कृति के समृद्ध ज्ञान तथा हिंदी साहित्य से संबंधित पुस्तकों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर साहित्यिक धरोहर को नज़दीक से देखा और सराहा।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जी.एस. चौहान ने विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन की प्रेरणा दी। आईसीसी प्रभारी डॉ. वंदना बर्वे ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में साहित्यिक व सांस्कृतिक चेतना को प्रबल करते हैं। ग्रंथपाल श्री गोविंद यादव ने प्रदर्शनी में रखी पुस्तकों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. गणेश पाटिल ने विद्यार्थियों के सक्रिय सहयोग की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में हाशिम शेख ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में रोशनी मुजाल्दे ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। स्लोगन प्रतियोगिता व प्रश्न मंच प्रतियोगिता दोनों में उमा ब्राह्मणे ने विजय प्राप्त कर दोहरी सफलता हासिल की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, साहित्य और ज्ञान परंपरा के प्रति रुचि एवं जागरूकता का विकास करना था। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रतिभा को मंच प्रदान करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य रहा।
मध्यप्रदेश जन अभियान के स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत जिला स्तरीय स्वैच्छिकता पर्व आयोजित
2 days ago
रोजगार मेले की सभी तैयारियां समय पर रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिये तैयारियां तेज कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक
3 days ago
भीमगढ़ बांध के दो गेट आज सुबह 11:30 बजे खुलेंगे, छोड़ा जाएगा अतिरिक्त पानी
3 days ago
कलेक्टर नेहा मीना ने किया भीमगढ़ डैम का निरीक्षण, जल स्तर, सुरक्षा और पर्यटन विकास की तैयारियों की समीक्षा
4 days ago
जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरुकता गतिविधियां आयोजित खेल रैली एवं शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जा रहा जागरूक
4 days ago
नशे से दूरी है जरूरी आभियान के तहत आइटीआई कॉलेज डिंडोरी सहित जिलेभर में व्यापक जनजागरुकता कार्य क्रम आयोजित
4 days ago
गुरु पूर्णिमा पर संदीपनी विद्यालय राई को मिलि नई सौगात नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण
4 days ago
गुरु पूर्णिमा पर व्यं गुरुकुलम विद्यालय, झाबुआ के विद्यार्थियों ने गुरु दक्षिणा के रूप में लिया संकल्प, नागरिक कर्तव्यों के पालन और समाज सेवा का किया प्रण
4 days ago
दिलीप सिंह भूरिया शासकीय महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा समारोह हुआ संपन्न
4 days ago
प्रस्फुटन सक्ति संचय कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित