ताज़ा ख़बरें

सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन सांसद श्री पाटिल ने तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में स्वच्छता अभियान चलाया।

मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सांसद श्री पाटिल ने वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्ध जनों का किया सम्मान

सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन सांसद श्री पाटिल ने तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में स्वच्छता अभियान चलाया।

मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सांसद श्री पाटिल ने वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्ध जनों का किया सम्मान

खंडवा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संचालित “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के अंतर्गत ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा मना कर सामाजिक एवं सेवा कार्यों को किया जा रहा है। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रातः तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे और पूजा अर्चना करने के पश्चात मंदिर परिसर में अपने हाथों से सफाई कार्य किया। इस अवसर पर मांधाता के विधायक नारायण पटेल के साथ ही पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सांसद श्री पाटिल ने इस अवसर पर स्वच्छता की उपस्थित जनों को शपथ भी दिलाई। श्री पाटिल ने प्रधानमंत्री जी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत की ओर अग्रसर है। देश के संपूर्ण विकास के साथ कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन को योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने कार्यों एवं छवि के साथ भारत को एक सशक्त देश बनाया है। पूरे विश्व में भारत की शान को बढ़ाया है। हम सभी सेवा पखवाड़े के माध्यम से आयोजित होने वाले सभी सामाजिक सेवा कार्यों में सहभागी बने। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि ज्ञानेश्वर पाटिल एवं विधायक नारायण पटेल ने ओंकारेश्वर परिक्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान एवं उनके साथ समय बीताकर उन्हें स्नेहपूर्वक भोजन भी कराया उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात नगर स्थित ऐतिहासिक ब्रह्मपुरी घाट की सफाई भी की, जिससे घाट की पवित्रता और सुंदरता पुनः जागृत हुई। साथ ही नगर परिषद ओंकारेश्वर के स्वच्छता दूतों का सम्मान कर उनके सतत योगदान को सराहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!