
खण्डवा//इंदौर रोड़ स्थित स्मार्ट सिटी c ब्लॉक में विगत 12 सितंबर से श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गुरुजी अनिल आनंद जी महाराज अपने मुखारबिंद से श्रोताओं को श्री राम कथा का रसपान करा रहे है। इस दौरान कथा के छठवें दिन बुधवार को विश्वकर्मा जयंती, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री तिरोले कुनबी पटेल समाज के स्मार्ट सिटी निवासी राकेश पटेल, सावन पटेल ,दीपक पटेल, और मनीष पटेल एवं विशेष अतिथि श्री सावन पटेल “पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद” के जिला अध्यक्ष के द्वारा कथावाचक श्री अनिल आनंद जी गुरुजी का स्वागत किया गया 21 पौधे भेंट किए और 100 पौधे प्रदान करने का आश्वासन भी दिया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्री राम कथा का रसपान करने आमजन पहुँचे।







