
आचार्य डॉ. मुक्तिसागर जी एवं मुनि मानमुक्ति सागर जी का बड़ोद में भव्य मंगल प्रवेश, श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा
बड़ोद (आगर-मालवा)। नगर में मंगलवार को जैन समाज में हर्ष और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला, जब आचार्य भगवंत डॉ. श्री मुक्तिसागर जी महाराज साहब एवं मुनि श्री मानमुक्ति सागर जी महाराज साहब का भव्य मंगल प्रवेश न्य हुआ। श्रद्धालुओं ने चल समारोह निकालकर जयघोष और धर्मध्वजा के को साथ उनका स्वागत किया।
नगर के प्रमुख मार्गों से निकले शोभायात्रा में जैन समाज के महिला-पपुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर आचार्यश्री का अभिनंदन किया। पूरा नगर ‘आचार्य भगवंत नो की जय’ के जयकारों से गूंज उठा।
विमलनाथ जैन ट्रस्ट के ट्रस्टी पंकज धींग ने बताया कि आचार्य भगवंत का नगर आगमन समाज के लिए सौभाग्य का विषय है। उनके पावन नों सानिध्य में धार्मिक प्रवचन, आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे, जिससे समाजजनों को धर्म लाभ मिलेगा।


आचार्यश्री के मंगल प्रवेश को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और — भक्ति का माहौल रहा। नगर में कई दिनों तक धार्मिक











