
बच्चों और महिलाओं के लिए आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन संपन्न।
समापन शिविर में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर मरीजो ने प्राप्त किया लाभ।
खंडवा। बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शनिवार को स्थानीय स्तर पर दादाजी वार्ड में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जेसीआई क्लब एवं पूर्व निमाड सामाजिक सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जेसीआई अध्यक्ष सुजाता मोरे, हेमंत मुंदडा एवं क्लब की पूरी टीम द्वारा जैसी सप्ताह का सफल आयोजन चल रहा है जिसमें ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के साथ सेवा कार्य भी किये जा रहे हैं। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएँ व बच्चे पहुंचे और विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षणों का लाभ उठाया। शिविर में डॉ. रूपलता पटेल, डॉ. सौरभ सोनी, डॉ. मेघा प्रजापति ने बच्चों व महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी जांच की और उन्हें जरूरी परामर्श दिया।शिविर में अनिल बाहेती, रामचंद्र मौर्य, आशीष चटकले, नागेश वालंजकर, समाजसेवी सुनील जैन, हर्ष अग्रवाल सहित समाजसेवियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।इस अवसर पर अध्यक्ष सुजाता मोरे, सचिव प्रिंस जिंदल जेएससी अध्यक्ष हेमंत मुंदड़ा, जेएसी सचिव दीपक सोलंकी प्रेरित जैन ,मनन सोनी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर अध्यक्ष सुजाता मोरे ने कहा कि
इस तरह के शिविर समाज के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और समय-समय पर आयोजित होते रहना चाहिए। शिविर में आए मरीजों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें न केवल स्वास्थ्य लाभ मिला बल्कि जागरूकता भी बढ़ी।









