CHHATTISGARH

मिशन शक्ति हब अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

विकास कुमार सोनी

मिशन शक्ति हब अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

सूरजपुर/12 सितंबर 2025/  जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) महिला एवं बाल विकास विभाग, सूरजपुर के द्वारा भारत सरकार की योजना संकल्प अंतर्गत महिला केंद्रित विषयों पर 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान जिला कलेक्टर के निर्देशन व जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम बंसल के मार्गदर्शन से 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केवरा (प्रतापपुर)में किया गया जहां पर महिला सशक्तिकरण (हब) मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला मिशन समन्वयक श्रीमती शारदा सिंह, जेंडर विशेषज्ञ सलोमी कुजूर एवं  पूनम राजवाड़े द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बालिका भ्रूण हत्या, बाल विवाह, घरेलु हिंसा, सखी वन स्टाप सेंटर, टोल फ्री न० 181, 1098 एवं किशोरी बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की। साथ ही पोषण माह अंतर्गत किशोर बालिकाओ का सभी प्रकार के पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थाे की जानकारी दी गई एवं बालिकाओ के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए छात्राओ को पढाई में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं व्यक्तिगत सुरक्षा, नशे से दूरी, बढ़ते हुए साइबर क्राइम के बारे में भी बालिकाओ को अवगत कराया गया एवं सतर्क रहने की समझाइस दी गई।
यूनिसेफ जिला समन्वयक हितेश निर्मलकर द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा और नशे से दूरी की जानकारी दी गई। बाल संरक्षण अधिनियम 2015 एवं लैंगिक अपराध इत्यादि के विषय में अन्य जानकारी दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!