CHHATTISGARH

धान खरीदी केंद्र भैयाथान में राजस्व विभाग की कार्रवाई, 157 बोरी अवैध धान व पिकअप वाहन जप्त

विकास कुमार सोनी

धान खरीदी केंद्र भैयाथान में राजस्व विभाग की कार्रवाई, 157 बोरी अवैध धान व पिकअप वाहन जप्त

सूरजपुर/12 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में अवैध धान पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। धान खरीदी केंद्र भैयाथान में आज राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसान जितेन्द्र पिता दिलेश्वर द्वारा केंद्र में 157 बोरी पुराना धान (लगभग 62.80 क्विंटल) विक्रय हेतु लाया गया। पूछताछ में किसान ने बताया कि यह धान उन्होंने उमेश गुप्ता पिता रामनारायण, निवासी सत्यनगर से लेकर बेचने के उद्देश्य से लाया था।

राजस्व विभाग द्वारा अनियमितता पाए जाने पर धान की पूरी मात्रा एवं पिकअप वाहन को मौके पर ही जप्त कर सोसायटी प्रबंधक श्री सनलीत कुशवाहा को सुपुर्द किया गया। साथ ही किसान से रकबा समर्पण की कार्यवाही भी कराई गई। इस प्रकरण को लेकर विभागीय अधिकारियों ने कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!