
नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्री-सीटिंग बैठक संपन्न
डिंडौरी : 12 सितंबर, 2025
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शशिकान्ता वैश्य की अध्यक्षता में आगामी 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर आज 12 सितंबर 2025 को जिला न्यायालय परिसर के सभाकक्ष में प्री-सीटिंग बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु समस्त न्यायाधीशगण को निर्देशित किया गया। साथ ही लोक अदालत के आयोजन की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया गया तथा सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
आयोजित बैठक में तृतीय जिला न्यायाधीश श्री कमलेश सोनी, द्वितीय जिला न्यायाधीश एवं नेशनल लोक अदालत नोडल अधिकारी श्री शिवकुमार कौशल, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री रविंद्र गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री गिरजेश सनोडिया, सचिव/न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आशीष केशरवानी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री आर.पी. सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती कमला उईके, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री उत्कर्षराज सोनी एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री रिया डेहरिया उपस्थित रहे।








