
“शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं होते, वे बच्चों के भविष्य को आकार देने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं, ,शक्ति दीदी,
खंडवा में ब्रह्मा कुमारीज़ द्वारा शिक्षको का किया गया सम्मान।
खंडवा — ब्रह्मा कुमारी आध्यात्मिक संस्था के भाग्योदय भवन, खंडवा में 4 सितंबर को प्रातः 8 बजे शिक्षक दिवस के दिन पूर्व एक गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के. शक्ति दीदी के स्नेहपूर्ण निर्देशन में सम्पन्न हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कार्यक्रम में शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए शिक्षकों को डायरी, पेन और सम्मान पत्र भेंट कर आत्मीय सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा विद्यार्थियों के जीवन में दिए जा रहे नैतिक एवं बौद्धिक योगदान की सराहना की गई।कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारी संस्थान की समर्पित दीदियों का भी स्वागत किया गया। उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ सम्मानित करते हुए उनके निरंतर सेवा कार्य और मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर बी.के. शक्ति दीदी ने कहा:”शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं होते, वे बच्चों के भविष्य को आकार देने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। ऐसे में शिक्षा के साथ नैतिकता और आध्यात्मिक मूल्यों का समावेश आवश्यक है।”कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को राजयोग ध्यान एवं सत्संग के माध्यम से आंतरिक शांति, सकारात्मकता और आत्मिक बल का अनुभव कराया गया।










