
गुना, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निरदेशन मे जिले की आरोन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए 8 लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 हजार 900 रुपए नगद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी जब्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को ग्राम ढिमरयाई से लौटते समय सूचना मिली कि भौंरा गांव जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास खेत में कुछ लोग रुपये पैसों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और आठ लोगों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों के नाम दिनेश पुत्र भरोसीलाल अहिरवार निवासी सोबत, जितेन्द्र पुत्र हरवीर सिंह रघुवंशी निवासी सोबत, शिवकुमार पुत्र मेहरबान सिंह रघुवंशी निवासी भौंरा, सोनू पुत्र नरेन्द्र सिंह रघुवंशी निवासी भौंरा, राजदीप पुत्र कल्याण सिंह रघुवंशी निवासी भौंरा, पहलवान पुत्र मोतीलाल रघुवंशी निवासी भौंरा, सोनू पुत्र मेहरबान सिंह रघुवंशी निवासी भौंरा और मनोज पुत्र ओमकार सिंह रघुवंशी निवासी भौंरा बताए गए हैं। इन सभी के कब्जे से कुल राशि 14 हजार 900 रुपए है। साथ ही एक ताश की गड्डी भी जब्त की गई। पुलिस ने मामले में जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है









